8:49 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

ब्लूमिंगडेल स्कूल के छात्रों ने किया जनपद बदायूं का नाम रोशन

ब्लूमिंगडेल स्कूल के छात्रों ने किया जनपद बदायूं का नाम रोशन
ब्लूमिंगडेल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विद्यालय के छात्र समृद्ध गुप्ता ने विज्ञान वर्ग (जीव विज्ञान) में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद बदायूं में टॉप किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय एवं परिवार में हर्ष का माहौल है। वहीं, कॉमर्स वर्ग की छात्र साइशा धींगडा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं अनुशासन की सभी ने सराहना की। विद्यालय का समग्र परीक्षा परिणाम भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा। इस वर्ष विद्यालय के 28 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।


विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता ने अपने संदेश में कहा, हमारे विद्यार्थियों ने अपनी कठिन मेहनत, समर्पण और अनुशासन के बल पर यह उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। समृद्ध गुप्ता एवं साइशा धींगडा की उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे और विद्यालय व जनपद का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय के उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा ने अपने सन्देश में कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की ही नहीं, बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों एवं पूरे विद्यालय परिवार की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। ब्लूमिंगडेल स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमें अपने विद्यार्थियों की इस सफलता पर अत्यंत गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेहंदीरत्ता, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.