8:27 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस का ताबड़तोड़ बैंक चेकिंग अभियान

बदायूं

अलापुर पुलिस का ताबड़तोड़ बैंक चेकिंग अभियान, संदिग्धों में मचा हड़कंप

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से थाना अलापुर पुलिस ने क्षेत्र में सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने बैंक शाखाओं, एटीएम बूथों और आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच-पड़ताल कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सख्ती से चेकिंग की।
अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए लोगों से भी जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
थाना अलापुर पुलिस की इस सक्रिय कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होती दिखाई दी, वहीं संदिग्ध तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.