तेल कंपनियों को रोज़ 1000 करोड़ का नुकसान, पेट्रोलियम मंत्री की बड़ी चेतावनी
हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण सरकारी तेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
मंत्री के मुताबिक कंपनियां हर दिन करीब 1000 करोड़ रुपये का नुकसान झेल रही हैं। उन्होंने बताया कि घरेलू बाजार में कीमतें स्थिर रखी गई हैं, जबकि कंपनियों को पेट्रोल पर लगभग 14 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 42 रुपये प्रति लीटर तक का घाटा हो रहा है।
हरदीप सिंह पुरी ने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो तेल कंपनियों का मुनाफा पूरी तरह खत्म हो सकता है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
