अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद रावत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
– नगर पंचायत कार्यालय में केक काटकर दी गई बधाई, समर्थकों ने जताया उत्साह
कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद रावत का जन्मदिन मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस मौके पर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं और मौजूद लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने अरविंद रावत के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके सामाजिक व जनहित कार्यों की सराहना की। इस दौरान समाजसेवी प्रेमपाल रावत,, अनिल सिंह, अवनीश शंखधार, शिवकुमार मौर्य, राम रावत उर्फ रामू, अजय सक्सेना, अखलाक अंसारी, पुत्तू लाल गुप्ता, नितिन सक्सेना, सुरेश पाल सिंह, विजेंद्र पाल, किशनवीर रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी दोहराया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

