8:27 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

गर्मी की छुट्टियों में भाषा का तोहफा: सरकारी स्कूलों में 13 मई से समर कैंप शुरु

गर्मी की छुट्टियों में भाषा का तोहफा: सरकारी स्कूलों में 13 मई से समर कैंप शुरु।

बदांयू 12 मई।

बेसिक शिक्षा विभाग इस बार गर्मी की छुट्टियों को खास बनाने जा रहा है। 13 से 19 मई तक प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन भारतीय भाषा शिविर लगेंगे।

बच्चों के लिए मातृभाषा के अलावा दूसरी भाषाओं की क्लास चलेगी।
विशेष शिक्षकों की मदद से साइन लैंग्वेज भी सिखाई जाएगी। सरकार का मानना है कि भाषा के जरिए बच्चे आपसी सम्मान, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना सीखेंगे।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी BSA को शिविर आयोजित करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.