8:35 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

SRS स्कूल आमगांव में मनाया गया mother’s day (मातृ दिवस)

SRS स्कूल आमगांव में मनाया गया mother’s day (मातृ दिवस)


इस अवसर पर बच्चों ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया । बच्चों ने मां पर आधारित गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय *प्रधानाचार्य श्री राजीव भारद्वाज* ने कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती हैं और उनका सम्मान करना सभी का कर्तव्य है। *प्रबंधक श्री गगन पटेल* ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम की *मुख्य अतिथि राजाराम महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्री मति अनीता सिंह जी* ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है मां की किसी से तुलना नहीं की जा सकती मां सर्वोपरि है। *प्रबंधन समिति के सदस्य श्री नितिन कुमार, श्री सपन कुमार, श्री संदीप सिंह* उपस्थित रहे एवम् बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कार और मिठाई वितरित की गई। सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.