4:16 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

उसावां। रामलीला स्टेज का शिलान्यास।

रामलीला स्टेज का हुआ शिलान्यास।

उसावां।नगर पंचायत उसावा में नए रामलीला मंच का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वर्षों से खंडहरनुमा स्थान पर आयोजित होने वाली रामलीला के लिए अब एक स्थायी मंच बनेगा। इसका भूमि पूजन कार्यक्रम आज संपन्न हुआ।
जानकारी के अनुसार, उसावा में पिछले कई वर्षों से रामलीला का आयोजन एक टूटे-फूटे ढांचे और चबूतरे पर किया जाता था। इससे कलाकारों और दर्शकों दोनों को असुविधा होती थी।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह चौहान ने नगर की दशा और दिशा बदलने का वादा किया था। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप ही इस नए रामलीला मंच के लिए बजट आवंटित हुआ है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पति अनिल सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नारियल फोड़कर और नींव का पत्थर रखकर मंच निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नारायण गुप्ता, ध्रुव चौहान, अरुण गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण गुप्ता, महेश मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अमित वर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.