चलती ट्रेन से लापता विवाहिता 6 दिन बाद बिहार में मिली, रहस्य बरकरार
उत्तराखंड के लक्सर से चलती ट्रेन में लापता हुई विवाहिता प्रज्ञा सिंह 6 दिन बाद बेगूसराय में बरामद हुई है। महिला चार महीने पहले लव मैरिज के बाद अपने पति के साथ केदारनाथ यात्रा पर गई थी।
हरिद्वार से गाज़ियाबाद लौटते समय मुज़फ्फरनगर के पास पति की आंख खुली तो पत्नी गायब मिली, जिसके बाद अपहरण की आशंका जताई गई थी।
पुलिस के मुताबिक प्रज्ञा की आखिरी लोकेशन लक्सर रेलवे स्टेशन की मिली थी, लेकिन वह बिहार कैसे पहुंची, इसकी जांच जारी है। स्टेशन के CCTV कैमरे भी खराब बताए जा रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



