बिसौली समाचार
—————————————–
दो दिवसीय अंबेडकर जन्मोत्सव का भंते विमल बोधी ने किया शुभारंभl
बुद्ध अंबेडकर जन्मोत्सव सेवा समिति सिसइयां के तत्वाधान में डॉ0 भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन हुआl ग्राम सिसइयां में बाबा साहेब डॉ0भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन से ओतप्रोत सुंदर आकर्षक झांकियो के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गईl नशा उन्मूलन एवं सर्व शिक्षा अभियान पर आयोजित गोष्ठी में विचार व्यक्त किए गएl ग्राम सिसइयां में दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ भंते विमल बोधी ने बुद्ध वंदना कर किया और कारगिल शहीद हरिओम सिंह के बेटे कुंवर शिवम प्रताप सिंह ने शोभायात्रा को पंचशील की झंडी दिखाकर रवाना कियाl शोभा यात्रा में बुद्ध,अंबेडकर एवं बहुजन महापुरुषों के जीवन दर्शन से जुड़ी दर्जनों आकर्षक झांकियां शामिल रहीl शोभा यात्रा अंबेडकर पार्क में विसर्जित हुईl रात्रि में अंबेडकर के जीवन दर्शन पर आधारित नाट्यमंचन हुआl सेवानिवृत्ति एस आई लल्लू सिंह ने विभिन्न कक्षाओं में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित कियाl यहां जनसभा में बसपा के मंडल कोऑर्डिनेटर आरपी त्यागी ने कहा कि डॉ0आंबेडकर एवं बहुजन महापुरुषों ने अपने क्रांतिकारी संघर्ष से समाज को जागरूक किया आज हमें उनके बताएं मार्ग पर चलने की जरूरत है तभी हम उनके सपनों को साकार कर सकेंगेl बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बौद्ध महाउपासक डॉ0 क्रांति कुमार ने कहां की बहुजन महापुरुषों के करवा को गति देने से ही शोषित पीड़ित समाज का उत्थान हो सकता हैl बसपा के मंडल कोऑर्डिनेटर जयपाल सिंह ने कहा कि आज हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दीक्षा देनी चाहिए जिससे कि वह उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकेl जनसभा को बसपा के जिलाध्यक्ष रक्षपाल सिंह निमेष,डॉ0 गुच्छन इरफान, चिरंजी लाल एडवोकेट,महिपाल सिंह टंडन,राजीव कुमार,ज्ञान सिंह पाल,ब्रह्मानंद गौतम एडवोकेट,नरेश पाल,जहीर अहमद,अरविंद कुमार, हुरेंद्र पाल सिंह,धीरज सागर,अनीता बौद्ध,पुष्पा गौतम,आरती कुमारी, प्रीती सिंह,सविता अंबेडकर ने संबोधित कियाl कार्यक्रम में डॉ0 क्रांति कुमार,डॉ0हेम सिंह,आनंद भारती ग्राम प्रधान,जयपाल सरपंच, सत्यपाल सिंह,सुनील बाबू,हाकिम सिंह,गिर्राज किशोर,नरेश गौतम, लाल सिंह,डॉ0अजीत,राजेश्वर, हरनाम सिंह,डॉ0 मुकेश क्षेत्र पंचायत सदस्य,राजाराम मास्टर,प्रेम कुमार,मेहरबान सिंह,सतीश,धीरेंद्र कुमार,अरुण कुमार, अतर सिंह,अमरदीप,सूरजपाल, बीरबल,डॉ0 सुरेंद्र,भगवान दास, यशवंत सिंह,रज्जू, देवेंद्र कुमार,लव कुमार,छोटेलाल, लख्मीचंद,जयपाल,परमेश्वरी,सुरजीत,संग्राम,विनोद कुमार,बीपी सिंह, नेकराम ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहेl कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष डॉ0हेमसिंह ने की संचालन इं0हर्षवर्धन ने कियाl

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



