रिपोर्ट अमित वर्मा
म्याऊं।अंत्योष्टि कराने के लिए राम गंगा घाट पर आए एक युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब अंतोष्टि क्रिया कर सभी लोग नहाने के लिए हजरत पुर राम गंगा घाट पर आए। कल उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया अभय में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी, उसी की अंत्योष्टी क्रिया करने युवक साथ आया था।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक गंगा में नहाने के लिए कूदा, उसके बाद वह बाहर ही निकला। आस पास के सभी लोगों में चीख पुकार मच गई, सभी ने खोजा किन्तु युवक का कहीं कोई पता नहीं चला। उसके बाद गोताखोरों को बुलवाया गया, गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना पर पहुंची हजरतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान उसावां थाना क्षेत्र के रानू सक्सेना पुत्र सर्वेश सक्सेना ग्राम नगरिया अभय के रूप में हुई है। सुचना मिलते ही परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। हजरत पुर पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
