15 मई से पहले महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को भारी नुकसान
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे तेल कंपनियों को हर महीने 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ऐसे में माना जा रहा है कि 15 मई से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इस पर अभी तक सरकार या तेल कंपनियों की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
