भमोरा-आवला मार्ग पर रेलवे फाटक दो रात रहेगा बंद, अलीगंज पुल से निकलें वाहन।
बरेली, 7 मई 2026 ।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने भमोरा-आंवला मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक को मरम्मत के चलते दो रात बंद रखने का फैसला लिया है।
मकरन्दपुर-घटपुरी स्टेशनों के बीच किमी 338/12-13 पर स्थित समपार संख्या 261/सी पर ट्रैक की सावधिक ओवरहालिंग और मरम्मत का काम होगा। इसके चलते फाटक 8 मई रात 11 बजे से 9 मई सुबह 5 बजे तक और फिर 9 मई रात 11 बजे से 10 मई सुबह 5 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा।
इस दौरान वाहन चालकों को अलीगंज मार्ग पर बने सीमित ऊंचाई वाले अंडरपास से होकर जाना होगा। रेलवे ने साफ किया है कि बड़े और ऊंचे वाहन इस पुल से नहीं गुजर पाएंगे। ऐसे वाहन चालक पहले से वैकल्पिक रूट प्लान करें।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह मरम्मत जरूरी है। सड़क उपयोगकर्ताओं को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन ने खेद जताया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
