#व्यवसायिक गैस के दाम बढ़ाए जाने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के भारी आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कई घंटे किया नजरबंद
#नजर बंद के विरोध में व्यापारियों ने लगाए गगनभेदी नारे
#पुलिस प्रशासन के समझाने पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन क्राइम इंस्पेक्टर सुपेंद्र मलिक को किया प्रेषित
बदायूं 7मई उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर जिलाध्यक्ष उद्योगमंच सर्वेश गुप्ता, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र गुप्ता एवं जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने आंदोलन के लिए जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी के प्रतिष्ठान पर एकत्रित होकर महामहीम राष्ट्रपति भारत सरकार राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली के नाम संबोधित जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित करना था
व्यापार मंडल के आंदोलन की पुलिस को सूचना मिलने पर भारी फोर्स के साथ जिला महामंत्री के प्रतिष्ठान पर पहुंच कर व्यापार मंडल के कई पदाधिकारियों को कई घंटे नजरबंद किया जिसके विरोध में व्यापारियों ने गगनभेदी नारे लगाए पुलिस प्रशासन के समझाने पर पदाधिकारियों ने क्राइम इंस्पेक्टर सिविल लाइन कोतवाली सुपेंद्र मलिक को ज्ञापन प्रेषित किया
प्रदेश मंत्री पवन जैन ने कहा कि व्यवसायिक गैस सिलेंडर की उपलब्धता न होने के कारण कुटीर घरेलू मझौले उद्योग तथा होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग का व्यापार करने वाले, डेरी वाले तथा फेरी में ठेलों पर खाने पीने का सामान बेचने वाले व्यक्तियों का कारोबार बंदी के कगार पर होने से उनके सामने भारी आर्थिक संकट पैदा हो गया है
नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 1 मई 2026 से कमर्शियल गैस का रेट अचानक 2080 रुपए से 977 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़कर 3171 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिया है जिससे काफी परेशानी हो रही है
प्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता कराये जाने के आदेश पारित करके कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग घरेलू गैस सिलेंडर की भांति ऑनलाइन किये जाने की व्यवस्था करने के आदेश पारित किया जाए
युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश लड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार गैस के वैकल्पिक संसाधनों की खोज के लिए लिए अनुसंधान कमेटी का गठन करे तथा महंगाई और कालाबाजारी को रोकने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ाई गई दरें तुरंत वापस लेने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देशित किया जाए
जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी ने कहा कि विवाह शादी व फंक्शन के लिए मांग अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने पर आदेश पारित किए जाए तथा अस्पतालों व स्कूलों को उनकी आवश्यकता अनुसार कमर्शियल गैस उपलब्ध कराई जाए।
प्रदेश मंत्री भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि गोदाम से गैस डिलीवरी लेने पर कंपनियों द्वारा एजेंसी को दिया गया भाड़ा कमर्शियल गैस सिलेंडर के बिलों में कम करने के आदेश पारित करने की कृपा करें जिसका लाभउपभोक्ता को मिल सके तथा महंगाई को रोकने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर पर जीएसटी की दरें 18% के स्थान पर 5% की जाए।
जिला अध्यक्ष उद्योग मंच सर्वेश गुप्ता ने कहा कि कमर्शियल गैस की कमी होने के कारण पुराने वैकल्पिक ईंधन को इस्तेमाल करने की अनुमति उद्योगों को दी जाए तथा इसके लिए पॉल्यूशन विभाग व एनजीटी के नियमों में 5 साल के लिए छूट प्रदान की जाए
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता,संजीव आहूजा,रूपेंद्र सिंह लाम्बा, महेश चंद्र गुप्ता ,मनोज गुप्ता,अरुण गुप्ता, नरेंद्र यादव, सर्वत हमीद खान, जावेद खान ,प्रमोद गुप्ता, राजू पंजाबी,जिन्ना सिंह, सलीम सैफी,मोहम्मद कैफ, मोहम्मद असीम, संजय रस्तोगी, अतुल गुप्ता राजेश गुप्ता आदि भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
