6:00 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: एडी हेल्थ डॉ तेजपाल ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बदायूं: एडी हेल्थ डॉ तेजपाल ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश।

बदांयू 7 मई।

बरेली मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ तेजपाल ने बृहस्पतिवार को बदायूं जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब 11 बजे पहुंचे एडी हेल्थ ने ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और जनरल वार्ड तक एक-एक विभाग की हकीकत परखी।

डॉ तेजपाल ने जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज और दवाओं को लेकर बात की। तीमारदारों ने स्टाफ के व्यवहार और साफ-सफाई को लेकर अपनी बात रखी।
डॉक्टरों से अस्पताल में जरूरी दवाओं के स्टॉक, पैथोलॉजी और एक्स-रे जैसी जांच सुविधाओं की स्थिति पूछी। कुछ वार्डों में गंदगी मिलने पर एडी हेल्थ ने CMS को फटकार लगाई और 24 घंटे में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
कुपोषित बच्चों के लिए बने NRC केंद्र में भर्ती बच्चों की डाइट और इलाज की समीक्षा कर स्टाफ को जरूरी गाइडलाइन दी।

डॉ तेजपाल ने अस्पताल प्रशासन को दो टूक कहा: “मरीजों को समय पर बेहतर इलाज और सम्मान मिले, ये पहली प्राथमिकता है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।”

निरीक्षण के दौरान सीएमएस, वरिष्ठ चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस