5:50 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

पुलिस का सख्त एक्शन, बैंक और एटीएम पर चला हाई अलर्ट चेकिंग अभियान

बदायूं

बदायूँ पुलिस का सख्त एक्शन, बैंक और एटीएम पर चला हाई अलर्ट चेकिंग अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से थाना उझानी पुलिस ने व्यापक बैंक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न बैंक शाखाओं, एटीएम केंद्रों तथा उनके आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी लेकर सघन चेकिंग की।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने बैंक परिसरों में मौजूद लोगों से पूछताछ कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं बैंक सुरक्षा में तैनात गार्डों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत पुलिस को सूचना देने तथा आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
थाना उझानी पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल देखने को मिला। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनपद में अपराधियों, लुटेरों एवं संदिग्ध तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और आमजन की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
बैंक एवं एटीएम के बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों की भी बारीकी से जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों और भीड़भाड़ के समय बैंक एवं एटीएम के आसपास आपराधिक घटनाओं की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा रही है, ताकि आम नागरिक सुरक्षित माहौल में बैंकिंग कार्य कर सकें।
थाना उझानी पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस