1:04 am Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

नलकूपों पर नकब, चोरों का राज—पुलिस बेखबर, तीन किसानों के ट्यूबवेल साफ

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की सुस्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीती रात असिर्स गांव में चोरों ने एक नहीं, बल्कि तीन किसानों के ट्यूबवेलों में नकब लगाकर हजारों का सामान पार कर दिया—और पूरी रात कहीं कोई रोकने वाला नहीं दिखा।

चोर बेधड़क नलकूपों में घुसे, मोटर के पार्ट्स, केबल और जरूरी उपकरण निकालकर ले गए। सुबह जब किसान खेत पहुंचे तो टूटा दरवाजा और खाली नलकूप देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

लगातार हो रही घटनाओं से साफ है कि इलाके में चोरों का नेटवर्क सक्रिय है, लेकिन पुलिस अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठी नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में गश्त नाम की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे चोर बेखौफ होकर वारदात दर वारदात कर रहे हैं।

पीड़ित किसानों ने थाना पहुंचकर तहरीर दी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है—क्या इस बार भी मामला कागजों में ही दब जाएगा?

ग्रामीणों ने जल्द ही सख्त कार्रवाई और गश्त बढ़ाने कि मांग की हैं

वहीं, पुलिस हर बार की तरह “जांच जारी है” का रटा-रटाया बयान देकर मामले को ठंडा करने में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.