कुंवरगांव। पश्चिम बंगाल में घोषित चुनाव परिणामों को लेकर कुंवरगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। मुख्य चौराहे पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदर्शन को लेकर संतोष व्यक्त किया और इसे संगठन की मजबूती व नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। जश्न के दौरान “जय भाजपा” के नारों से माहौल गूंजता रहा।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी के पति अरविंद रावत, पूर्व भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष अनिल सिंह, अवनीश शंखधार उर्फ गम्मन , प्रेमपाल रावत, किशनवीर सिंह, पुत्तूलाल गुप्ता, अवनीश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
