5:44 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

उसावा -आंधी-बारिश से फर्रुखाबाद रोड पर जाम, पुलिस ने संभाली स्थिति

बदायूं


तेज आंधी-बारिश से बदायूं–फर्रुखाबाद रोड पर लगा जाम, पुलिस ने संभाली स्थिति

बदायूं जनपद के उसावा क्षेत्र में देर रात आई तेज आंधी और बारिश के चलते बदायूं–फर्रुखाबाद रोड पर बड़ा हादसा टल गया। तेज हवाओं के कारण एक विशाल पकड़िया का पेड़ सड़क पर गिर पड़ा, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।
जाम में फंसे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक रोडवेज बस भी पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को हटवाकर यातायात बहाल कराया। काफी देर की मशक्कत के बाद रास्ता साफ हुआ और आवागमन सामान्य हो सका।
घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।

केशव गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.