11:22 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

तो कोई बात बने- neelam

neelam

मेरे लिखने से क्या
तुम पढ़ो तो कोई बात बने
मेरे सोचने से क्या
तुम समझो तो कोई बात बने
मैं चुप हूं तो क्या
तुम कुछ बोलो तो कोई बात बने
मैं फूल हूं तो क्या
तुम खुशबू बनो तो कोई बात बने
मेरे चाहने से क्यातुम एहसास करो तो कोई बात बने
मैं बेरंग हूं तो क्या
तुम रंग भरो तो कोई बात बने

विज्ञापन एक्सप्रेस