बदायूं
उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
बदायूँ | 02 मई 2026
जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
उपनिरीक्षक मनोज कुमार अपनी टीम के साथ मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए चंदन पुत्र राधेश्याम निवासी वार्ड नं. 2, कस्बा व थाना उसावां को निरंजन नगला कच्चा तिराहा से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर
02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए।
इस मामले में थाना उसावां पर मु0अ0सं0 59/26 धारा 3/25(1-B)A आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
केशव गुप्ता की रिपोर्ट
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
