बीएसपी जिलाध्यक्ष रक्षपाल सिंह निमेष ने फीता काटकर बुद्धकथा का शुभारंभ किया एवम्श्री गगन पटेल ने कमेटी को माला पहनाकर किया सम्मानित
मोहम्मद नगर सुलरा में बहुजन समाज पार्टी के सम्मानित जिला अध्यक्ष रक्षपाल सिंह निमेष ने फीता काटकर बौद्ध कथा का शुभारंभ किया। एवं मोमबत्ती जलाकर तथागत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।अपने सम्बोधन में जिला अध्यक्ष ने कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पांच दिवसीय कार्यक्रम को सफ़ल तभी माना जाएगा जब आप तथागत गौतम बुद्ध व बाबा साहब के द्वारा दिए गए विचारों पर चलने का काम करोगे। इस मौके पर वरिष्ठ समाज सेवी संभावित प्रत्याशी वार्ड 47 मुहम्मद नगर सुल्हरा श्री गगन पटेल जी ने पूरी कमेटी को माला पहनाकर सम्मानित किया।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



