6:34 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

तीन तलाक बोलकर महिला को घर से निकाला, दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया की रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और तीन तलाक देकर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़िता शाहमुना पुत्री फुन्दन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह फरवरी 2023 में बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र स्थित रोरी टोला इनायतगंज निवासी मो. आसिफ पुत्र अयूब खां के साथ हुआ था। निकाह के समय मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार सोना-चांदी, वाहन व नकदी सहित करीब 40 लाख रुपये दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति मो. आसिफ, जेठ आकिल व आदिल, ननद तरन्नुम, अंजुम तथा ननदोई आसिफ रजा ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। करीब एक माह पहले महिला को उसके दो छोटे बच्चों माहिरा (2 वर्ष) और माहीर (3 वर्ष) के साथ घर से निकाल दिया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि 3 अप्रैल 2026 को ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके पहुंचे, जहां पति ने तीन तलाक बोल दिया और उसकी बच्ची को अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

—

बॉक्स:

पीड़िता की मांग

पीड़िता ने पुलिस से न्याय दिलाने के साथ ही अपने और बच्चों के भरण-पोषण तथा सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.