4:05 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी सभासदों ने लगाया पाइपलाइन में अनियमितताओं का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर पालिका परिषद के सदस्यों ने शूक्रवार को उप-जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा।
उन्होंने नगर में डाली जा रही पानी की पाइपलाइन में
अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की
है।
नगर पालिका सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद द्वारा डाली जा रही पानी की पाइपलाइन मानक के अनुरूप नहीं है और इसमें कई अनियमितताएं हैं। सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन पर टेंडर जारी होने के बाद भी कुछ कार्य न कराए जाने के गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने बिल्सी उप जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह से इस मामले की जांच कराने की मांग की। इस मौके पर नगर पालिका सदस्य मनीष असावा, सूर्य प्रकाश देवल ,दिलीप बाबू और सदस्य पति तौफीक अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस