पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का शेखूपुर विधानसभा के गांवों में P D A का प्रचार।
ग्रामवासियों ने आबिद रज़ा से शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का किया आग्रह।
आबिद रज़ा का फूलमालाओं से किया ऐतिहासिक स्वागत।
शेखूपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने ग्राम कदरचौक, नूरपुर, चैतू नगला और पीरबट्टू में “पीडीए” का प्रचार किया। सभी ग्रामवासियों ने आबिद रजा का भव्य स्वागत किया। हार व फूलों की बारिश की तथा आबिद रजा से शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। आबिद रजा ने कहा कि ऊपर वाला इज्जत और इज्जत की जगह दोनों खुद ही तय करता हैं। आबिद रजा ने कहा कि 2027 में मा0 अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री हर हालत में बनाना है, इसके लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से मेहनत करनी चाहिए।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
