बदायूं ब्रेकिंग: मामूली विवाद में मारपीट, युवक ने तमंचे से की हवाई फायरिंग
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के बाद एक पक्ष के युवक ने तमंचा लहराते हुए हवाई फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला इस्लामनगर कस्बे के रामलीला मैदान के पास का बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
