100% एथेनॉल की ओर बढ़ रहा भारत, क्या खत्म होगा पेट्रोल-डीजल का दौर?
केंद्र सरकार अब फ्यूल सेक्टर में बड़ा बदलाव करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। साल 2023 में देश में E20 पेट्रोल लॉन्च किया गया था, जिसमें 20% एथेनॉल मिलाया जाता है। अब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संकेत दिया है कि भारत धीरे-धीरे 100% एथेनॉल (E100) की तरफ बढ़ सकता है।
एथेनॉल गन्ना, मक्का जैसे कृषि उत्पादों से बनने वाला ईंधन है, जो पेट्रोल के मुकाबले सस्ता और कम प्रदूषण फैलाने वाला माना जाता है। इससे जहां एक तरफ किसानों की आय बढ़ेगी, वहीं देश की कच्चे तेल पर निर्भरता भी कम होगी।
हालांकि, अभी देश में E20 ही मुख्य रूप से उपयोग में है। 100% एथेनॉल पर चलने के लिए खास इंजन और तकनीक की जरूरत होगी, इसलिए फिलहाल पेट्रोल-डीजल पूरी तरह खत्म होने की संभावना नहीं है।
सरकार का लक्ष्य भविष्य में ग्रीन फ्यूल को बढ़ावा देकर पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल को कम करना है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



