8:27 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

उसहैत पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

उसहैत पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार।

उसहैत।जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उसहैत पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी और एक बाल अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को तड़के करीब 2:20 बजे पुलिस टीम ने ग्राम शाहपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर वांछित आरोपी धर्मवीर (42 वर्ष), निवासी कुंवरगांव, थाना उसहैत को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा उसके घर के सामने झोपड़ी में भूसे के नीचे छिपा हुआ है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उक्त डंडा भी बरामद कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 3/25(1-B)(a) की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस ने आरोपी के साथ एक बाल अपराधी संजू उर्फ संतोष (करीब 17 वर्ष) को भी हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय सदर बदायूं में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

रिपोर्ट अमित वर्मा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.