2:01 am Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं । कचहरी – अस्पताल मार्ग पर वकीलों के चैम्बर में लगी आग

बदायूं। जिला मुख्यालय पर स्थित कचहरी में अधिवक्ताओं के चैंबर में भीषण आग लगने से कई चैंबर जल गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने आग पर काबू किया। बताया जाता है कि कचहरी पर महाराणा प्रताप चौक से जिला अस्पताल जाने वाले मार्ग पर अधिक्ताओं के चैंबर में मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे आग लग गई और आग ने कुछ ही देर में कई अधिवक्ताओं के चैंबर को चपेट में ले लिया। आग को देखकर राहगीरों की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने अग्निकांड पर काबू पाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.