पुलिस टीम ने थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर आबकारी अधिनियम से संबंधित माल को नष्ट किया।
कुंवर गांव
थाना कुंवरगांव पुलिस ने आज रविवार को अभियान दहन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 146 माल मुकदमाती का विधिवत निस्तारण किया। इनमें आबकारी अधिनियम से जुड़े 104 और शस्त्र अधिनियम से संबंधित 42 माल मुकदमाती शामिल रहे।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में न्यायालय में की गई प्रभावी पैरवी के बाद अनुमति प्राप्त कर निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई।
क्षेत्राधिकारी नगर और नायब तहसीलदार एवं हैड मौर्रर राजेन्द्र सिंह की मौजूदगी में थानाध्यक्ष राजेश कौशिक व पुलिस टीम ने थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर आबकारी अधिनियम से संबंधित माल को नष्ट किया। वहीं शस्त्र अधिनियम के तहत बरामद तमंचा, चाकू-छुरी व बंदूक को हथौड़े से तोड़कर विनष्ट किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई वर्ष 2023 से 2025 तक के लंबित माल मुकदमाती के निस्तारण के तहत की गई।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
