साप्ताहिक सत्संग
बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यक्ष मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ! प प्रश्रय आर्य जय ने अथर्ववेद के मंत्रों से यज्ञ कराया ! विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की भावना से यज्ञ करते हुए उन्होंने कहा ‘प्रत्येक देशवासी को राष्ट्र प्रथम होना चाहिए क्योंकि देश और राष्ट्र सुरक्षित होता है तभी हम सुरक्षित होते हैं हमारे मत मजहब संस्कृति सुरक्षित होते हैं । जो लोग देश से पहले अपने मजहब को मानते हैं वह देश के सच्चे नागरिक नहीं होते ।हम एक अच्छे नागरिक तभी होते हैं जब अपने देश के संविधान को पूरी तरह मानते हैं और कोई भी संविधान के विरुद्ध कार्य नहीं करते ! इस अवसर पर आर्य संस्कार शाला के बच्चों ने भजन गाए ! इस अवसर पर श्रीमती गुड्डू देवी श्रीमती सरोज देवी राकेश आर्यआदि मौजूद रहे !
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
