4:29 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

पारिवारिक विवाद के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम बच्ची की मौत

बदायूं। जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मलखानपुर गांव में
एक दुखद घटना सामने आई है,जहां पारिवारिक विवाद के
दौरान पांच माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों मे
मौत हो गई । घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनसार, घटना पारिवारिक कहासूनी के बीच हुई बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने
के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा,
फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और
आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा दुख और चिंता व्याप्त है।

विज्ञापन एक्सप्रेस