1:03 am Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- रोज़गार सेवकों को नहीं मिला वेतन, कलम बंद हड़ताल

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी स्थित अंबियापुर ब्लॉक प्रांगण में रोजगार सेवकों ने अनिश्चितकालीन कलम बंद हडताल
शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर यह हडताल 26 माह से मानदेय न मिलने के विरोध में की जा रही है। यह हडताल ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्ान का हिस्सा है,एसोसिएशन ने 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सांकेतिक हडताल का निर्णय लिया था, जिसका आज तीसरा दिन है। अंबियापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि रोजगार सेवकों को पिछले 26 माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार
ज्ञापन देने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। जिला अध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि रोजगार सेवक पिछले 20 वर्षों से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी मुख्य मांगों में लंबे समय से लंबित मानदेय का तत्काल भूगतान शामिल है।
इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों की शिकायत है कि ईपीएफ कटौती के बावजूद उसे उनके यूएएन (UAN) खाते में जमा नहीं किया जा रहा है। रोजगार सेवक इस विसंगति को भी दूर करने की मांग कर रहे हैं।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शासन स्तर पर उनकी
मांगों पर जल्द कोर्ड ठोस कार्रवार्ड नहीं की गर्ई, तो
वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। यह हडताल
प्रदेशव्यापी आह्ान के तहत की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.