3:52 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

संभल – बुलडोजर कार्रवाई, 35 फीट ऊंची मीनार गिराई

संभल में मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई, 35 फीट ऊंची मीनार गिराई

संभल के मुबारकपुर बंद गांव में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार को गिरा दिया। इसके बाद पूरे ढांचे को भी ध्वस्त कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान डीएम और एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। जैसे ही गांव में लोगों की भीड़ जुटने लगी, संभावित विरोध को देखते हुए पुलिस ने लोगों को मौके से हटा दिया।

प्रशासन का कहना है कि यह निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया था, इसलिए नियमानुसार यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.