1:04 am Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक की सुपुत्री ईधा पाठक को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

बदायूं की ईधा पाठक को डॉक्टरेट की मानद उपाधि, जिले में खुशी की लहर

बदायूं के लिए गर्व का क्षण है। विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक की सुपुत्री ईधा पाठक को रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

ईधा ने ह्यूमैनिटीज एंड लिबरल आर्ट्स विषय पर शोध प्रस्तुत किया, जिसे विश्वविद्यालय ने उच्च गुणवत्ता और नवीन दृष्टिकोण के आधार पर स्वीकार किया।

इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक समेत परिजनों ने इसे जिले के लिए गर्व बताया। ईधा ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को देते हुए कहा कि वह अपने ज्ञान का उपयोग समाज के कल्याण के लिए करेंगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.