1:30 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

संभल में मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार गिराई, बुलडोजर से कार्रवाई जारी

संभल में मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार गिराई, बुलडोजर से कार्रवाई जारी

संभल के मुबारकपुर बंद गांव में शुक्रवार दोपहर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार गिरा दी।

प्रशासन ने दो हाइड्रा मशीनों की मदद से मीनार को रस्सियों से बांधकर खींचकर गिराया। इसके बाद मस्जिद के अन्य हिस्सों पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है। इससे पहले सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मस्जिद के बाहर बनी पांच दुकानों को भी ध्वस्त किया गया।

प्रशासन का कहना है कि करीब 15 साल पहले सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था। मौके पर डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी केके बिश्नोई समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।

संभावित विरोध को देखते हुए पुलिस ने गांव में भीड़ को इकट्ठा होने से रोका। इससे पहले 5 अप्रैल को कार्रवाई के दौरान मीनार गिराने की कोशिश की गई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे टाल दिया गया था।

विज्ञापन एक्सप्रेस