राजकीय महिला महाविद्यालय में पोषण पखवाड़ा (8 अप्रैल से 23 अप्रैल) के अंतर्गत दिनांक 15 अप्रैल 2026 को महिला पोषण विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. भावना सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य, संतुलित आहार एवं पोषण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उचित पोषण न केवल महिलाओं के शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह उनके मानसिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना ने की। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पोषण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज, वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. सरिता गौतम, श्री रोहित कुमार, श्रीमती अफसाना खातून तथा श्री राजीव कुमार पाली सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
