कौन दिशा में दिल्ली वाली रेल लेकर चले हमारे पालनहार ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं की राजनीति में बीते दिनों की बात करें तो लोगों ने राजनेती और विकास का वह दौर बदायूं से कुरउ होते हुए बिल्सी जाने वाले मार्ग को लेकर उस समय देखा था जब बदायूं के दो तत्कालीन विधायक बदायूं के कृष्ण स्वरूप वैश्य और बिल्सी के भोला शंकर मौर्य इस मार्ग को मिलकर स्वीकृत कराये थे और जब यह मार्ग बनना शुरू हुआ तो श्री वैश्य और श्री मौर्य एक चारपाई पर साथ में बैठकर सडक पर होने वाले निर्माण कार्य को देखा करते थे जबकि वह समय ऐसा था जब जिले की राजनति में उझानी की तूती बोलती थी। वर्तमान में समय परिवर्तन हुआ है और इस बदले परिवेश में लगता है राजनीति और राजनेतिक पूरी तरह बदल गए हैं और अपनी गरिमा को भूलकर सोशल मीडिया और आम जनता के बीच दिल्ली वाली रेल को लेकर ऐसा खेल कर रहे हैं जो दोनों में किसी को शोभा नहीं दे रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
