बाबा साहब की जयंती पर नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।
दिनांक 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जयंती पर शोभायात्रा हेतु नगर पालिका की ओर से टिकटगंज चौराहा पर एक कैंप लगाया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने पहुंचकर अंबेडकर जी की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा अंबेडकर पार्क जिला अस्पताल से शुरू होकर लबेला चौक, दिनेश चौक, गद्दी चौक, रजी चौक, शाहबाजपुर चौक, टिकटगंज, हलवाई चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक होते हुए जिला अस्पताल पर समापन हुआ।
इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद अनवर खां, नवेद, मनोज कश्यप, बब्लू रिजवान व नगर पालिका स्टाफ समेत आदि लोग मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






