2:45 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

बदायूं

मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन व साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं (SSP_BDN) के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत टीम ने क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर महिलाओं व छात्राओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्हें नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) के बारे में जागरूक किया। साथ ही, उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए, जैसे कि अनजान लिंक पर क्लिक न करना, अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करना और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करना।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
मिशन शक्ति टीम के इस प्रयास को क्षेत्रीय लोगों ने सराहा और महिलाओं ने भी इसे अपने लिए लाभकारी बताया। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, जिससे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास को और अधिक मजबूत किया जा सके।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस