3:46 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

16 को दिल्ली से तो 17 को कासगंज से नियमित चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

16 को दिल्ली से तो 17 को कासगंज से नियमित चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस।

उझानी-बदांयू 13 अप्रैल।

इंतजार की घड़ियां खत्म सिर्फ चार दिन ओर आज नई दिल्ली कासगंज जाने वाली स्पेशल ट्रेन का बदायूं में केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन कल से ना चलकर 16 अप्रैल को दिल्ली से कासगंज तो 17 अप्रैल सुबह 3.37 पर उझानी-से दिल्ली को फर्राटा भरेगी।

अगर चार दिन ओर शुभारंभ का इंतजार होता तो कासगंज, सोरों उझानी वाले भी आजादी के बाद राजधानी तक चलने वाली पहली सीधी ट्रेन के सफर का मजा लेते। खैर जो भी हो यह रेलवे के अपने नियम कायदे है। बहरहाल केन्द्रीय राज्यमंत्री की तरफ से बदायूं वासियों को शानदार उपहार मिला है।

विज्ञापन एक्सप्रेस