1:35 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

*मिशन शक्ति-5 अभियान: कुंवरगांव पुलिस की सख्ती, एंटी रोमियो टीम ने चलाया व्यापक चेकिंग अभियान*

*बदायूं*

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP_BDN) के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत थाना कुंवरगांव पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में थाना कुंवरगांव की एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान टीम ने प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, स्कूलों, कॉलेजों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी। इस दौरान संदिग्ध एवं अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों को रोककर उनकी गहन पूछताछ की गई तथा उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे बिना कारण सार्वजनिक स्थानों पर न घूमें।
पुलिस टीम ने विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें जागरूक भी किया। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की असहज स्थिति या छेड़छाड़ होने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। साथ ही, उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना कुंवरगांव पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण मिल सके।

*केशव गुप्ता*

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.