11:13 am Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

उसहैत – थाना दिवस में फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान

बदायूं

थाना दिवस में फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान, अम्बेडकर जयंती को लेकर भी दिए गए सख्त निर्देश

उसहैत थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस के अवसर पर आज पुलिस क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। थाना दिवस में पहुंचे फरियादियों की दो दर्जन से अधिक शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
इस दौरान पाठक नगला और इटौआ गांव से आई महिलाओं की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनका तत्काल समाधान कराया गया, जिससे फरियादियों में संतोष देखा गया। अधिकारियों की तत्परता और संवेदनशीलता से आमजन में भरोसा और मजबूत हुआ।
थाना दिवस के उपरांत क्षेत्राधिकारी ने आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि क्षेत्र में स्थित सभी आंबेडकर प्रतिमा स्थलों पर उपनिरीक्षकों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रखी जाए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
थाना दिवस में कानूनगो दुर्गपाल सिंह, भगवान दास, लेखपाल रामप्रताप सिंह, राकेश सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीरता और तत्परता साफ नजर आई।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस