हसनपुर में ब्लेड तार से पशु घायल, ग्रामीणों में रोष, प्रधान की अनदेखी से बढ़ा आक्रोश

कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम हसनपुर में खेतों के चारों ओर लगाए जा रहे ब्लेड वाले तार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन खतरनाक तारों की वजह से गाय और बैलों के पैर व गर्दन कटने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे कई पशुओं को चोटें लगी हैं।
बताया जा रहा है कि घायल पशुओं का इलाज ग्रामीणों ने खुद ही कराया। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने प्रधान के खिलाफ नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे कदम उठाने को मजबूर होंगे। फिलहाल गांव में इस मुद्दे को लेकर माहौल गर्माया हुआ है।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

