6:34 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन को मंजूरी, लोकसभा सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव

नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन को मंजूरी, लोकसभा सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव

नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दे दी गई है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने और इनमें 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने की योजना है।

सरकार ने 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें इस बिल को पारित किए जाने की संभावना है। संसद से मंजूरी मिलने के बाद यह कानून 31 मार्च 2029 से लागू होगा और उसी साल होने वाले चुनावों में पहली बार प्रभावी होगा।

प्रस्ताव के अनुसार आरक्षण वर्टिकल आधार पर लागू होगा, यानी SC/ST आरक्षित सीटों में भी महिलाओं के लिए हिस्सा तय किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.