11:53 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

आंधी से ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था, 14 घंटे तक गुल रही आपूर्ति

आंधी से ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था, 14 घंटे तक गुल रही आपूर्ति

बिल्सी। शुक्रवार की रात आई तेज आंधी ने नगर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह पटरी से उतार दिया। उझानी पावर स्टेशन से बिल्सी नगर क्षेत्र के बिजलीघर को आ रही मुख्य लाइन पर उझानी बाईपास मार्ग पर करीब आधा दर्जन बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात भर अंधेरे में समय बिताना पड़ा, वहीं पेयजल संकट भी गहरा गया। बिजली न होने के कारण घरों में लगे सबमर्सिबल और मोटरें बंद रहीं, जिससे सुबह तक पानी की समस्या बनी रही। दोपहर करीब दो एक बजे 14 घंटे बाद बिजली विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए उलैया पावर स्टेशन से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के बिजलीघर के माध्यम से आपूर्ति सुचारू कराई, जिसके बाद लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन एक्सप्रेस