पुलिस ने की शांतिभंग की कार्यवाही पीड़ित पक्ष के युवक को शांतिभंग में भेजने का आरोप
कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दुकानदार के द्वारा उधार के पैसे मांगने पर दबंग लोगों ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें दुकानदार सहित दो लोगों के चोटें लगी है।
पूरा मामला कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैय्या का है जहां मोहम्मद मियां की गांव में परचून की दुकान है आरोप है कि मोहम्मद मियां के गांव के ही राज मोहम्मद ,ताज मोहम्मद और जहांगीर पर सौदा के रुपए उधार आ रहे थे जहां मोहम्मद मियां ने शुक्रवार देर शाम साढ़े सात बजे जब उक्त लोगों से रुपए मांगे तो आरोप है कि इस तीनों लोग उसको गालियां देने लगे ।जब मोहम्मद मियां ने गालियों का विरोध किया तो तीनों लोग अपने परिवार के लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ हाथों में लाठी-डंडे ईंट पत्थर लेकर उसकी दुकान पर चढ़ आए और मारपीट कर दी मोहम्मद मियां का कहना है कि यह लोग दबंग है सभी ने जमकर ईंट पत्थर बरसाए जिससे मोहम्मद मियां का हांथ टूट गया और उनके भाई खालिद के शरीर में खुली व गुम चोटें लगी है घटना की तहरीर पीड़ित मोहम्मद मियां ने थाने में दी पुलिस ने चिट्ठी देकर मोहम्मद मियां और खालिद को मेडीकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । पुलिस ने दोनों पक्षों के एक एक युवक का शांतिभंग में चालान किया है पीड़ित मोहम्मद मियां का आरोप है कि वह घायल अवस्था में अपने भाई हसमत के साथ थाने गए थे और पुलिस ने उनको हवालात में बंद कर दिया और शनिवार को शांतिभंग में चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की गई है


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
