12:30 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक – बच्चों ने निकाली स्कूल चलो जागरूकता रैली

बच्चों ने निकाली स्कूल चलो जागरूकता रैली

बदायूं। कादरचौक विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया में ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित किया।
रैली में शामिल बच्चों ने गांव की गलियों में घूम-घूमकर आकर्षक और प्रेरणादायक नारे लगाए। बच्चे मेहनत करो चाहे मजदूरी, पढ़ना-लिखना बहुत जरूरी तथा मम्मी-पापा भूल न जाना, स्कूल में चलकर नाम लिखाना जैसे नारों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक कर रहे थे। रैली का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक जमीर अहमद ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि सभी बच्चे शिक्षा के अधिकार के तहत स्कूल जरूर जाएं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं और बच्चों को बेहतर शिक्षा का वातावरण प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनारकली, सहायक अध्यापक काजिम अली, शिक्षामित्र सुनीता देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना रानी व एसएमसी अध्यक्ष नवाब सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.