1:32 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

चंद्रपुर में लिव-इन पार्टनर की हत्या, 20 दिन बाद पोस्टमार्टम से खुला राज

चंद्रपुर में लिव-इन पार्टनर की हत्या, 20 दिन बाद पोस्टमार्टम से खुला राज

चंद्रपुर के दुर्गापुर इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

घटना के करीब 20 दिन बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो गया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.