मुंबई हाई में ONGC प्लेटफॉर्म पर आग, 10 कर्मचारी घायल
मुंबई में शुक्रवार शाम 5:45 बजे ONGC के SHP प्लेटफॉर्म (मुंबई हाई एसेट) पर आग लगने की सूचना मिली। मौके पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में 10 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। ONGC के अनुसार, स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है और ऑपरेशन भी सुचारु रूप से चल रहा है। आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






