कुंवरगांव। ग्राम पंचायत इमलिया में शुक्रवार को विकास कार्यों और सामाजिक सम्मान का अनोखा संगम देखने को मिला। पूर्व राज्यमंत्री व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने देव स्थान से शमशान भूमि तक बने 381 मीटर लंबे सीसी मार्ग का लोकार्पण किया, जिससे ग्रामीणों को अब आवागमन में राहत मिलेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और इसी क्रम में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।इसके साथ ही उन्होंने भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण भी किया। यह प्रतिमा गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से स्थापित कराई है, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नरेश पाल सिंह, सुरेन्द्र पाल सिंह, हरवेंद्र, राहुल कुमार, डॉ. अनिल पाल सिंह, , अमर सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

